मनोरंजन

अक्षय कुमार की आंख की हुई सर्जरी..

अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज ‘भूत बंगला’ थिएटर्स में छाई हुई है और इसी के बीच एक्टर ने अनीस बज्मी की नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। पर अब इस पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगने वाला है क्योंकि अक्षय की आंख की सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि अक्षय को देखने में दिक्कत हो रही थी, और इसलिए उनकी विजन करेक्शन सर्जरी की गई है। यह सर्जरी 6 मई की सुबह की गई और अब एक्टर सेहत को देखते हुए कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेंगे।

अक्षय कुमार की आंख की सर्जरी, शूट कर रहे थे अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूत बंगला’

अक्षय साल में 4-5 फिल्में लेकर आते हैं। उनकी एक फिल्म खत्म होकर रिलीज होती भी नहीं है कि अगली फिल्म की शूटिंग में जुट जाते हैं। हालांकि, अब अक्षय कुछ वक्त के लिए ब्रेक पर हैं।

हालांकि, अक्षय ने आंख की सर्जरी से पहले ही विद्या बालन संग अपनी नई फिल्म का केरलम वाला शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसी फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अक्षय कुमार ने अपने X अकाउंट पर फिल्म के केरलम वाले शेड्यूल के खत्म होने की जानकारी फैंस को दी थी। एक्टर ने लिखा था, ‘केरलम शेड्यूल पूरा हुआ। खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने का मजा ही कुछ और है। डायरेक्टर अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की सारी मस्ती के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और मेरे शानदार को-स्टार्स विद्या बालन, राशि खन्ना, राजपाल यादव और पूरी टीम का भी बहुत शुक्रिया। यह शूटिंग का अनुभव बहुत खास रहा।’

हेल्थ पर ध्यान दे रहे अक्षय कुमार हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि अक्षय की आंख में रोशनी की दिक्कत कबसे शुरू हुई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button