नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी में जुटी सरकार
CM विष्णु देव साय के निर्देश पर राहत और समन्वय के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
रायपुर, 29 अगस्त 2026। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के चलते फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सरकार प्रभावित नागरिकों की जानकारी जुटाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक समन्वय कर रही है।
नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासी या उनके परिजन आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सहायता और जरूरी जानकारी के लिए +91-771-2223471 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। नेपाल में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्य सरकार ने नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि नेपाल में फंसे किसी व्यक्ति की जानकारी होने पर हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से तत्काल संपर्क करें, ताकि आवश्यक सहायता और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।


