छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 9 IFS अफसरों के तबादले, अचानकमार और इंद्रावती टाइगर रिजर्व में नए उप संचालक

नवा रायपुर, 21 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों का अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/523/2026 के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से ये तबादले किए गए हैं।
किसको कहां मिली नई जिम्मेदारी –


1. श्री सौरभ सिंह ठाकुर (2017)
वर्तमान: उप संचालक, गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व, बैकुण्ठपुर
नवीन: उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अम्बिकापुर
2. श्री दिनेश कुमार पटेल (2018)
वर्तमान: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला
नवीन: उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी
3. श्री गणेश यू.आर. (2019)
वर्तमान: उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर
नवीन: वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व बिलासपुर
4. श्री अभिनव कुमार (2021)
वर्तमान: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली
नवीन: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला
5. श्री एस. नवीन कुमार (2022)
वर्तमान: संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर
नवीन: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) पश्चिम भानुप्रतापपुर
6. श्री गौतम पादीभर (2023)
वर्तमान: उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही
नवीन: संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर
7. सुश्री श्वेता कम्बोज (2023)
वर्तमान: उप वनमंडलाधिकारी, अम्बिकापुर वनमंडल
नवीन: उप संचालक, गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व, बैकुण्ठपुर
8. श्री सुमेध संजय सुरवणे (2023)
वर्तमान: उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल, सुकमा
नवीन: उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर
9. श्री तन्मय कौशिक (2023)
वर्तमान: उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल, रायगढ़
नवीन: वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली
अतिरिक्त आदेश –
सुश्री स्टायलो मंडावी (2011), प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर विभाग के आदेश दिनांक 08.08.2026 के पालन में श्री उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर के प्रभार से मुक्त होंगी।



