देश - दुनियाराजनीति

प्रधानमंत्री रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता के साथ-साथ मौजूदा वैश्विक परिदृश्य पर व्यापक बातचीत

FOURTH PILLARS NEWS / WED / 21TH MAY26


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के साथ-साथ मौजूदा वैश्विक परिदृश्य पर भी व्यापक बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच आज कई महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना है। दोनों नेता कई विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। आज की बातचीत से भारत-इटली की मित्रता को और बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के महत्व को दर्शाने के लिए रोम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज क्विरिनल पैलेस में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाक़ात करेंगे, जहाँ उन्हें ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ प्रदान किया जाएगा। आज के कार्यक्रमों में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ताएं प्रेस वक्तव्य समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान, द्विपक्षीय बैठके और खाद्य एवं कृषि संगठन का दौरा शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ‘मोरस निग्रा’ ब्‍लैक मूलवैरी का पौधा भी लगाएंगे। यह एक ऐसी प्रजाति है जो अपने पाक औषधीय और सांस्कृतिक महत्व के कारण भारत और इटली को प्रतीकात्मक रूप से जोड़ती है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इटली की प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने आशा व्‍यक्‍त कि दोनों के बीच बातचीत में मुख्य रूप से भारत-इटली संबंधों को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button